नियामताबाद की आशा बहनें मांगों को लेकर लखनऊ में करेंगी प्रदर्शन

Must Read

चंदौली। नियामताबाद क्षेत्र के दुलहीपुर की आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 5 से 15 अक्टूबर 2026 तक लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करने की तैयारी की है। प्रदर्शन के लिए आशा बहनों ने प्रशासन से अनुमति मांगी है।आशा कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को बताया कि प्रदेशभर की आशा बहनों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इन्हीं मांगों को सरकार और संबंधित अधिकारियों तक शांतिपूर्ण तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से लखनऊ में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।आशा बहनों के मुताबिक प्रदर्शन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा और किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी जाएगी।आशा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से धरना-प्रदर्शन की अनुमति देने के साथ आवश्यक सहयोग और सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए समस्याओं के समाधान की दिशा में कदम उठाएगी।

Latest News

दीपावली पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

चंदौली। दीपावली के अवसर पर चंदौली पुलिस ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। CEIR पोर्टल की मदद से...

More Articles Like This