मुगलसराय। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. कृष्णानंद पांडेय ने हमीदपुर स्थित मुसहर बस्ती में वनवासी परिवारों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मिठाइयां खिलाईं और मिठाई व पटाखे वितरित कर त्योहार की खुशियां साझा कीं।डॉ. पांडेय ने कहा कि दीपावली की सच्ची सार्थकता तभी है, जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक खुशियों का प्रकाश पहुंचे। त्योहार केवल अपने परिवार के साथ मनाने का अवसर नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनने का संदेश भी देता है।उन्होंने कहा कि दीपावली प्रेम, सद्भाव, समानता और सामाजिक समरसता का पर्व है। हर व्यक्ति को त्योहार की खुशियों में शामिल होने का अवसर मिलना चाहिए।इस पहल से बस्ती के बच्चों और परिवारों में उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गंगाराम साहनी, राजू इकबाल, सत्यानंद राय, रामकिशुन झा, अरविंद पटेल, शिवनाथ प्रजापति, राजाराम चौरसिया, संदीप पटेल, शिवपूजन डॉक्टर, राजू गोंड, शारदा मुसहर, दुर्गा पांडेय, चंद्रशेखर पटेल, बबलू सिंह, प्रधान दिनेश सिंह, शेखर बिना और राजेश मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

