विश्व डॉल्फिन दिवस पर चंदौली में संरक्षण का संदेश, स्कूलों में चलाया गया जागरूकता अभियान

Must Read

रिपोर्टर: रघु बिंद चंदौली। विश्व डॉल्फिन दिवस के अवसर पर 5 अक्टूबर को जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में डॉल्फिन संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कंपोजिट स्कूल नाथूपुर, चांदीतारा और बखरा में जिला गंगा समिति चंदौली एवं काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर, वाराणसी के सहयोग से कार्यक्रम हुआ।जिला परियोजना अधिकारी दर्शन निषाद ने विद्यार्थियों को डॉल्फिन के आवास, भोजन, स्वच्छ जल और संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गंगा डॉल्फिन भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव है। यह मछली नहीं बल्कि स्तनपायी जीव है और बच्चे को जन्म देकर उसे दूध पिलाती है।उन्होंने कहा कि डॉल्फिन स्वच्छ और मीठे पानी का महत्वपूर्ण संकेतक मानी जाती है तथा जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित बनाए रखने में इसकी अहम भूमिका है। उन्होंने अवैध शिकार से होने वाले नुकसान और डॉल्फिन को चोट पहुंचाने या नुकसान पहुंचाने पर वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत कार्रवाई की जानकारी भी दी।बताया गया कि नमामि गंगे परियोजना के तहत डॉल्फिन संरक्षण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वाराणसी क्षेत्र में ढाका गांव के पास गंगा किनारे डॉल्फिन प्वाइंट सहित मार्कंडेय महादेव घाट और गंगा-गोमती संगम क्षेत्र में भी डॉल्फिन देखी जा सकती हैं।

Latest News

दीपावली पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

चंदौली। दीपावली के अवसर पर चंदौली पुलिस ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। CEIR पोर्टल की मदद से...

More Articles Like This