पीडीडीयू नगर की मुख्य सड़क पर महीनों से अधूरा निर्माण, राहगीरों के लिए बना मुसीबत

Must Read

पीडीडीयू नगर। नगर की मुख्य सड़क पर कई महीनों से चल रहा निर्माण कार्य अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। सड़क कई स्थानों पर अधूरी छोड़े जाने से वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।अधूरी सड़क के कारण कई बार वाहन पटरी से नीचे उतर जाते हैं। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार असंतुलित होकर गिरने से चोटिल हो रहे हैं। सड़क से नीचे उतरने वाले कुछ वाहनों को यातायात पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य जल्द पूरा नहीं होने से दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। उन्होंने संबंधित विभाग से अधूरे निर्माण को शीघ्र पूरा कराने और सड़क किनारे पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है, ताकि राहगीरों को राहत मिले और हादसों पर रोक लग सके।

Latest News

दीपावली पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

चंदौली। दीपावली के अवसर पर चंदौली पुलिस ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। CEIR पोर्टल की मदद से...

More Articles Like This