डीडीयू नगर (चंदौली)। पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू पावर हाउस से सेवानिवृत्त मुख्य ऑफिस सुपरिटेंडेंट श्री देवदत्त गोयल का शनिवार को रेलवे पावर हाउस परिसर में सम्मान एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहकर्मियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की।
वक्ताओं ने कहा कि श्री गोयल ने अपने लंबे रेलवे सेवा काल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके व्यवहार, कार्यशैली और सहयोगात्मक रवैये को हमेशा याद रखा जाएगा। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी शुभकामनाएं दीं।
समारोह में सुनील सिंह यादव, इंद्रजीत बहादुर, बसंत कुमार अग्रवाल, धनंजय रजक, आर.बी. यादव, जितेंद्र यादव, अक्षय श्रीवास्तव, शशि प्रकाश, अंकित सिंह, एस.के. आनंद, राजेंद्र कुमार सहित पावर हाउस के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह का माहौल आत्मीयता और सम्मान से परिपूर्ण रहा।

