चंदौली: मुगलसराय में काली माता मंदिर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, बोले- बूथ की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत

Must Read

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) स्थित काली माता मंदिर में रविवार शाम पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं चंदौली के पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने विधि-विधान से मां काली की पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मीडिया से बातचीत में डॉ. पांडेय ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा एक कैडर और जन-आधारित दल है, जो पूरे वर्ष संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखती है। उन्होंने कहा कि पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुटी है और प्रत्येक कार्यकर्ता “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” के संकल्प के साथ चुनावी तैयारियों में लगा है। उन्होंने बूथ की मजबूती को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया।

संसद परिसर में विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत बताया। उन्होंने कहा कि संसद देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था है और वहां इस प्रकार का व्यवहार उचित नहीं है। उन्होंने विपक्षी नेताओं से देशवासियों से क्षमा मांगने की भी अपील की।

एसआईटी के गठन और उसके विस्तार को लेकर उठ रहे सवालों पर डॉ. पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार पूरी पारदर्शिता और गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होगी।

कार्यक्रम के संयोजक बाबला मुखर्जी ने डॉ. पांडेय को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This