Home उत्तरप्रदेश चंदौली के पड़ाव में मुनीम लूटकांड का ₹25 हजार का इनामी बदमाश...

चंदौली के पड़ाव में मुनीम लूटकांड का ₹25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, ₹2300 नकद व बाइक बरामद

0
23

चंदौली।

पड़ाव क्षेत्र में मुनीम से हुई लूट की घटना में फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुगलसराय पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से लूट की रकम में से ₹2300 नकद बरामद किए गए हैं। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली है, क्योंकि उसके वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे।

जानकारी के अनुसार, 21 मई 2026 को शक्ति इंटरप्राइजेज, वाराणसी के एक सेल्समैन से ग्राम चौरहट के पास पांच बदमाशों ने नगदी से भरा बैग लूट लिया था। इस संबंध में थाना मुगलसराय में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान आकाश यादव का नाम प्रकाश में आने पर पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी पर ₹25 हजार का इनाम घोषित किया था। इस मामले में पुलिस पहले ही पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुगलसराय रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर पुलिस ने आकाश यादव (22 वर्ष) पुत्र निवासी सराय नंदन, खोजवा, थाना भेलूपुर, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि लूट की घटना में उसे ₹17 हजार का हिस्सा मिला था। उसने बताया कि अधिकांश रकम खर्च हो चुकी है और उसके पास केवल ₹2300 शेष बचे थे, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, यह रकम लूट की धनराशि का हिस्सा है।

इस गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में मुगलसराय पुलिस, एसओजी प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव तथा सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा की संयुक्त टीम शामिल रही। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here