चंदौली। कोतवाली क्षेत्र के माटीगांव में मछली पालन के लिए पट्टे पर दिए गए सरकारी तालाब में जहर डालने का मामला सामने आया है। तालाब में जहर डाले जाने के आरोप के बाद बड़ी संख्या में मछलियों के मरने से पट्टाधारक परिवार को आर्थिक नुकसान होने की बात सामने आई है।माटीगांव निवासी महेन्द्र कुमार ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव स्थित सरकारी तालाब का मछली पालन के लिए उनकी भाभी रीना देवी पत्नी शुद्धराम के नाम उप जिलाधिकारी सकलडीहा द्वारा पट्टा किया गया है। आरोप है कि 7 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब पांच बजे पंकज खरवार ने तालाब में जहर डाल दिया। इसके बाद तालाब में मौजूद मछलियां मरने लगीं और देखते ही देखते बड़ी संख्या में मछलियां पानी के ऊपर मृत अवस्था में दिखाई देने लगीं।शिकायतकर्ता का कहना है कि उसके भाई दुलारे ने आरोपी को कथित रूप से तालाब में जहर डालने के बाद वहां से भागते हुए देखा। घटना की जानकारी मिलने पर तालाब पर पहुंचे लोगों ने मछलियों को मृत पाया। इससे पट्टाधारक को आर्थिक क्षति होने का दावा किया गया है।महेन्द्र कुमार ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

hw-remosaic: 0;
touch: (0.5833334, 0.5833334);
modeInfo: ;
sceneMode: 32768;
cct_value: 0;
AI_Scene: (16, -1);
aec_lux: 0.0;
hist255: 0.0;
hist252~255: 0.0;
hist0~15: 0.0;

