चंदौली। पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने शुक्रवार, 9 अक्टूबर को डीडीयू–गया रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चंदौली मझवार स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई तथा आवागमन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान पूर्व मध्य रेल मुख्यालय से पहुंचे मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (आरएसपी)/निर्माण नीरज कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्टेशन परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति का अवलोकन किया।इसके अलावा पहलेजा हॉल्ट के पास रेलपथ का निरीक्षण किया गया, जबकि कुम्हऊ स्टेशन पर नए पैनल इंटरलॉकिंग भवन की स्थिति देखी गई। गुरारू स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का औचक तकनीकी निरीक्षण भी किया गया।वहीं, पितृपक्ष मेले के दौरान गया जंक्शन पर श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए डीआरएम ने यात्री सुविधाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर उनकी यात्रा, उपलब्ध सुविधाओं और आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद गया जंक्शन स्थित लोको रेल कॉलोनी क्षेत्र का भी निरीक्षण किया गया।इस दौरान मंडल के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

