ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर पैदल मार्च, पुतला दहन

Must Read

चंदौली। इंडिया गठबंधन के आह्वान पर लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा को लेकर चलाए जा रहे “वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान के तहत बुधवार को पैदल मार्च निकाला गया। मुगलसराय विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान पुतला भी दहन किया गया।चंद्रशेखर यादव ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहना चाहिए। मतदाता सूची से जुड़े सवालों का समाधान पारदर्शी तरीके से होना चाहिए, ताकि निर्वाचन संस्थाओं के प्रति जनता का विश्वास कायम रहे। उन्होंने कहा कि “वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान के जरिए लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की आवाज को मजबूती दी जा रही है।सपा प्रदेश सचिव अयूब खान गुड्डू ने कहा कि मताधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है। प्रदर्शन में तस्लीम अंसारी, लल्लू बियार, महेंद्र पासवान, अजय इंद्रेश, महेंद्र माही, अजित बब्बू, रामेश्वर प्रधान, सतेंद्र सत्या, आकाश बबलू, कैलाश, जावेद अहमद, शिवप्रसाद सोनकर, रामकेश, विकास, अखिलेश, संजय, प्रदीप, संदीप, साजन पटेल, मनोज समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest News

चन्दौली में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, लोकनृत्य और लोकगीत में चहनियां ब्लॉक प्रथम

चन्दौली। कृषि विज्ञान केंद्र बिछियां में गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जिला...

More Articles Like This