चन्दौली। सकलडीहा कस्बे में आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए सोमवार को कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाया। कस्बा प्रभारी राजेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सकलडीहा-अलीनगर तिराहे और मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे आड़े-तिरछे खड़े वाहनों को हटवाया।इस दौरान दुकानदारों को भी सड़क पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई। कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने चेतावनी दी कि दोबारा जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर वाहनों का चालान किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी राहत मिली।इस मौके पर लक्ष्मीकांत मिश्रा, गोपाल तिवारी, विजय शंकर चौहान सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

