चंदौली। जनपद के पांडेपुर स्थित भारतीय मानव पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, चकिया रोड पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों, संगठन विस्तार और पार्टी की भावी रणनीति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामू बिंद ने की। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भोला बिंद की उपस्थिति में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से श्यामलाल बिंद को चंदौली जनपद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्यामलाल बिंद को बधाई दी। सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर रणनीति तैयार करने पर अपने विचार रखे।वक्ताओं ने कहा कि संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से पार्टी की गतिविधियों को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही आगामी दिनों में संगठनात्मक बैठकें और कार्यक्रम आयोजित करने पर भी चर्चा हुई।सम्मेलन में पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



