Home उत्तरप्रदेश धानापुर में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन, नामी-गिरामी पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

धानापुर में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन, नामी-गिरामी पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

0
12

धानापुर। स्थानीय कस्बे के कुसुम्ही रोड स्थित शिवनाथ इंटर कॉलेज के पास सोमवार को जय बजरंग दंगल कमेटी के सौजन्य से विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दोपहर दो बजे शुरू हुए इस दंगल में दर्जनों नामी-गिरामी पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाए। मुकाबला देखने के लिए सैकड़ों दर्शकों की भीड़ जुटी रही।दंगल का शुभारंभ सपा नेता डॉ. वीरेंद्र कुमार बिंद ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कराया। कार्यक्रम में सैयदराजा विधायक, ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।दंगल में पहली कुश्ती गोपी पहलवान और लकड़ मुगवा के बीच 20 हजार रुपये की इनामी राशि के लिए हुई। वहीं मंटू बेलवानी और सुनील पहलवान सारनाथ के बीच 25 हजार रुपये की कुश्ती हुई। धर्मेंद्र सोनभद्र और भीम कर्मपुर के बीच 30 हजार रुपये का मुकाबला हुआ। इसके अलावा शमशेर महाराजपुर और अंकित डांडी के बीच 25 हजार रुपये की कुश्ती समेत दर्जनों रोमांचक मुकाबले हुए।मैदान में मौजूद दर्शक तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साहवर्धन करते रहे। दंगल में रेफरी की भूमिका रामधनी पहलवान ने निभाई।इस अवसर पर रामजी प्रधान, वीरेंद्र यादव, इंद्रदेव पहलवान, वकील यादव फौजी, बांके सेठ, राजन खां, अखिलेश कुमार, बबलू खां, एमके बिंद, मदन सेठ, गौतम चौरसिया, महगूं राम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here