Home Uncategorized मुलायम सिंह यादव की जयंती पर याद किए गए नेताजी, डीएन यादव...

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर याद किए गए नेताजी, डीएन यादव ने अर्पित की श्रद्धांजलि

0
5

मुगलसराय। श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की जन्म जयंती के अवसर पर मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के महेवा गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय समाजवादी संस्कृति परिषद (बीएसएसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएन यादव ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर डीएन यादव ने कहा कि नेताजी समाजवाद, मानवता और समानता के प्रणेता थे। उन्होंने भारतीय राजनीति को नई दिशा देने के साथ सामाजिक न्याय और गांवों के विकास को हमेशा प्राथमिकता दी। नेताजी का मानना था कि असली भारत गांवों में बसता है और जब तक गांवों का विकास नहीं होगा, तब तक देश का वास्तविक विकास संभव नहीं है।उन्होंने कहा कि नेताजी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं था। उनका जीवन आम जनता, गरीबों और वंचितों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई लड़ने वालों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।डीएन यादव ने कहा कि नेताजी के विचार और उनका राजनीतिक दर्शन आज भी प्रासंगिक हैं। उन्हें उनके दृढ़ नेतृत्व, जनसरोकार और समाजवादी विचारधारा के लिए हमेशा याद किया जाएगा।इस मौके पर जमुना भारती, रतन सोनकर, चंद्रशेखर बिंद, ललित बियार, दिलीप गुप्ता, वेद प्रकाश तिवारी, रोहित नंदन सिंह, मंजूर अली, महबूब नट, श्यामप्यारी देवी, खैरून निशा, सलेहा बेगम, लक्ष्मीना बिंद, रेशमा भारती, मुन्नी सोनकर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here