बलुआ में बेकरी की दुकान की आड़ में अवैध पटाखों का गोदाम पकड़ा, 103 किलो पटाखों के साथ एक गिरफ्तार

Must Read

चन्दौली। जिले के बलुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेकरी की दुकान की आड़ में चल रहे अवैध पटाखों के गोदाम का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 103 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद कर एक आरोपी राहुल सिंह को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, चहनियां चौराहे के पास स्थित रिद्धी बेकर्स की दुकान के बगल वाले कमरे में पटाखे छिपाकर रखे गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी के दौरान नौ गत्तों में भरे पटाखे बरामद किए।मामले में बलुआ थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

Latest News

दीपावली पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

चंदौली। दीपावली के अवसर पर चंदौली पुलिस ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। CEIR पोर्टल की मदद से...

More Articles Like This