जनसुनवाई में प्रभारी जिलाधिकारी ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Must Read

चंदौली, बुधवार। कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में बुधवार को प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई ने जनसुनवाई कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं।इस दौरान राजस्व, विद्युत, पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, भूमि विवाद और अतिक्रमण समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न बरती जाए, बल्कि जरूरत पड़ने पर स्थलीय जांच कर वास्तविक स्थिति का पता लगाया जाए और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाए।उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Latest News

चन्दौली में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, लोकनृत्य और लोकगीत में चहनियां ब्लॉक प्रथम

चन्दौली। कृषि विज्ञान केंद्र बिछियां में गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जिला...

More Articles Like This