मुगलसराय। वाराणसी के नमो घाट पर रविवार को आयोजित भारतीय वायुसेना के एयर शो को देखने के लिए भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। नमो घाट, बहादुरपुर, डोमरी, कटेसर, सुजाबाद और अवधूत भगवान राम घाट पर दर्शकों की भारी भीड़ जुटी। जगह कम पड़ने के कारण बड़ी संख्या में लोग पैदल ही नमो घाट से पड़ाव चौराहे की ओर पहुंचने लगे।स्थानीय लोगों के अनुसार, राजघाट पुल पार कर दो लाख से अधिक लोग पैदल पड़ाव पहुंचे। वहीं, पूरे आयोजन में आठ से दस लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया गया। हालांकि, इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।एयर शो देखने के लिए वाराणसी और चंदौली के मुगलसराय, चकिया, सैयदराजा, सकलडीहा, बबुरी, नौगढ़, धानापुर और कमालपुर समेत आसपास के क्षेत्रों तथा बिहार से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बच्चों, युवाओं और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोग मोबाइल फोन से विमानों के करतब रिकॉर्ड करते नजर आए।सूर्य किरण टीम और सारंग हेलीकॉप्टरों ने दिखाए करतबभारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम के नौ विमानों ने आसमान में रोमांचक करतब दिखाए। विमानों के लूप, बैरल रोल और धुएं से तिरंगे की आकृति बनाने वाले प्रदर्शन ने दर्शकों को आकर्षित किया। इसके अलावा सात सारंग हेलीकॉप्टरों के प्रदर्शन ने भी लोगों का मन मोह लिया।प्रशासन ने संभाली भीड़भीड़ को देखते हुए पड़ाव चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी लाउडस्पीकर से लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों से बैरिकेडिंग से दूरी बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और बच्चों व परिजनों के साथ रहने की अपील करते रहे।आपने भी एयर शो देखा? अपना अनुभव कमेंट में जरूर बताएं।#AirShow #WingsOverGanges #IndianAirForce #SuryaKiran #Varanasi #Chandauli #Mughalsarai #NamoGhat #ViralNews

