एयर शो को लेकर बहादुरपुर घाट पर सुरक्षा सख्त, घोड़े पर सवार होकर पहुंचे एसपी

Must Read

एसपी ने करीब 400 मीटर क्षेत्र में फैले घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा, साफ-सफाई और आम लोगों की सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों को सतर्क रहने तथा भीड़ पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए।स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का लिया जायजाएयर शो देखने आने वाले लोगों की सुविधा के लिए घाट पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। यहां लोगों के ब्लड प्रेशर (बीपी) की जांच की गई। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत रखने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर विशेष व्यवस्था की गई थी।इसके अलावा घाट पर पेयजल, महिलाओं के लिए शौचालय और लोगों के ठहरने की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। घाटों और आसपास के रास्तों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि लोगों को परेशानी न हो।पक्षियों को भगाने का किया रिहर्सलविमानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पक्षियों को भगाने के लिए जवानों ने रिहर्सल किया। सुरक्षा बलों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए।एयर शो को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रशासन ने सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया, ताकि कार्यक्रम के दौरान लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

Latest News

दीपावली पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

चंदौली। दीपावली के अवसर पर चंदौली पुलिस ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। CEIR पोर्टल की मदद से...

More Articles Like This