प्रबंध निदेशक के जन्मदिन पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

Must Read

चहनियां, चंदौली। मां खंडवारी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के प्रबंध निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ‘कैलाशी’ के जन्मदिन पर मां खंडवारी पीजी कॉलेज परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसका आयोजन मां खंडवारी पीजी कॉलेज और किनाराम स्वायत्तशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, चंदौली के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।कार्यक्रम का उद्घाटन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान मानवीय सेवा है। इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। उन्होंने लोगों से रक्तदान के प्रति जागरूक होने और इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की।शिविर में निदेशक अवनीश कुमार सिंह, डॉ. नवनीत तिवारी, समाजसेवी सुजीत कुमार सिंह, डॉ. धर्मेंद्र यादव, राहुल पटेल, भैरव सिंह यादव और आदित्य चौरसिया सहित अन्य लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार ने चिकित्सा टीम, ब्लड बैंक इकाई और कॉलेज परिवार के सहयोग के प्रति आभार जताया। यह आयोजन जन्मदिन को मानव सेवा से जोड़ने की प्रेरणादायक पहल बना।

Latest News

चन्दौली में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, लोकनृत्य और लोकगीत में चहनियां ब्लॉक प्रथम

चन्दौली। कृषि विज्ञान केंद्र बिछियां में गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जिला...

More Articles Like This