चंदौली जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

Must Read

चंदौली। डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा-कांटा के विद्यार्थियों ने जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। 13 अक्टूबर 2026 को मुगलसराय स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दो रजत और दो कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।अंडर-14 वर्ग में रणविजय ने ट्रायथलॉन-2 (T2) में रजत पदक हासिल किया। वहीं, अंडर-16 वर्ग में आर्यन ने 60 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। इसी वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में शिवम ने रजत और हर्षित ने कांस्य पदक अपने नाम किया।विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास पढ़ाई के साथ खेलों में भागीदारी से होता है। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास की भावना विकसित करते हैं।उन्होंने बताया कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ खेल प्रशिक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दिल्ली से आए एनआईएस प्रशिक्षित अमित सिंह आवासीय खेल शिक्षक के रूप में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।डॉ. तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उचित मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर विद्यार्थी जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

Latest News

चन्दौली में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, लोकनृत्य और लोकगीत में चहनियां ब्लॉक प्रथम

चन्दौली। कृषि विज्ञान केंद्र बिछियां में गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जिला...

More Articles Like This