चंदौली: महेवा निवासी सनम की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Must Read

चंदौली/अलीनगर। अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा-महादेवपुर गांव के बीच सोमवार की भोर में ट्रेन की चपेट में आने से 29 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान महेवा गांव निवासी सनम, पत्नी स्वर्गीय रवि, के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार, घटना पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना रेलखंड पर रेलवे पोल संख्या 747/7 के पास हुई। सोमवार सुबह करीब पांच बजे सनम किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।बताया जाता है कि सनम के पति रवि की करीब दो साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने दो बच्चों के साथ जीवन व्यतीत कर रही थीं। अब मां की मौत से बच्चों के सिर से भी मां का साया उठ गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में शोक व्याप्त है।इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गंगाराज सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब पांच बजे अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Latest News

दीपावली पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

चंदौली। दीपावली के अवसर पर चंदौली पुलिस ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। CEIR पोर्टल की मदद से...

More Articles Like This