चंदौली के लाल गोरखनाथ यादव ने योगासन में जीता स्वर्ण पदक, गांव में खुशी

Must Read

धानापुर। क्षेत्र के दीया रामपुर निवासी दयाराम यादव के पुत्र गोरखनाथ यादव ने सातवीं राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर बी वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता।गोरखनाथ यादव 17वीं विशेष (भा. र.) वाहिनी, कबीरधाम, छत्तीसगढ़ में आरक्षक के पद पर तैनात हैं। उनकी इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव सहित परिजनों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।दंतेवाड़ा जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी गोरखनाथ यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और योगासन के प्रति समर्पण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।गुरुवार को उनके बड़े भाई समाजसेवी अरविंद कुमार यादव ने अपने आवास पर शुभचिंतकों का मुंह मीठा कराया। इस दौरान लोगों ने खुशी जताते हुए गोरखनाथ की सफलता पर गर्व व्यक्त किया।

Latest News

नुक्कड़ नाटक के जरिए सेवा और विकास कार्यों का किया प्रदर्शन

चहनियां। रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ प्रांगण में गुरुवार को संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में ‘देश का...

More Articles Like This