जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने किया परिषदीय विद्यालयों व गेस्ट हाउस का औचक निरीक्षण

Must Read

कंपोजिट विद्यालय खगवल में जिलाधिकारी ने चखा मध्याह्न भोजन, गुणवत्ता पर जताई संतुष्टिप्राथमिक विद्यालय बसारिकपुर व कंपोजिट विद्यालय खगवल में शिक्षा की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का लिया जायजागेस्ट हाउस बर्थरा खुर्द के नवीन भवन का निरीक्षण कर जल्द हैंडओवर करने के दिए निर्देशचंदौली, 23 सितंबर 2026।जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने संयुक्त रूप से जनपद के परिषदीय विद्यालयों एवं गेस्ट हाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, बच्चों के शैक्षणिक स्तर, मध्याह्न भोजन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के प्रथम चरण में अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय बसारिकपुर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों के शैक्षणिक स्तर एवं शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में संचालित को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों के सुचारू संचालन पर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया।इसके बाद दोनों अधिकारियों ने कंपोजिट विद्यालय खगवल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनके शैक्षणिक ज्ञान को परखा। कक्षा 6 के विद्यार्थियों से अंग्रेजी विषय की पुस्तक पढ़वाई गई तथा विभिन्न शब्दों के अर्थ पूछकर उनके ज्ञान का आकलन किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में बच्चों को दिए जा रहे मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) को स्वयं चखकर उसकी गुणवत्ता, स्वाद एवं स्वच्छता की जांच की। भोजन की गुणवत्ता मानक के अनुरूप पाए जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। इसके बाद विद्यालय की अन्य कक्षाओं एवं परिसर का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने गेस्ट हाउस बर्थरा खुर्द का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नवीन निर्मित भवन का अवलोकन करते हुए आवश्यक सुधार कार्य पूर्ण कराने तथा भवन को जल्द संबंधित विभाग को हैंडओवर करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सकलडीहा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest News

पदोन्नति की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

चंदौली। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने मंगलवार को पदोन्नति की मांग को लेकर बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके...

More Articles Like This