पदोन्नति की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Must Read

चंदौली। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने मंगलवार को पदोन्नति की मांग को लेकर बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद शिक्षकों ने मुख्यालय बीईओ कृष्ण गोपाल तिवारी और अजित पाल को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र सौंपकर जल्द पदोन्नति प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की।शिक्षकों ने कहा कि वे पिछले 11 वर्षों से सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। वर्ष 2016 के बाद विभिन्न कारणों से पदोन्नति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है। जिले के परिषदीय विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के कई पद रिक्त हैं।शिक्षकों का कहना है कि स्थायी प्रधानाध्यापक नहीं होने से विद्यालय संचालन प्रभावित हो रहा है। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सभी विषयों के पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं होने से शिक्षण कार्य पर भी असर पड़ रहा है। लंबे समय से पदोन्नति नहीं होने से शिक्षकों में निराशा है।उन्होंने बताया कि पदोन्नति को लेकर बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव की ओर से करीब तीन वर्ष पहले आदेश जारी किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। शिक्षकों ने शासनादेशों के अनुरूप शीघ्र पदोन्नति प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की।मांगपत्र सौंपने वालों में राजेश यादव, इमरान अली, उमेशचंद्र वर्मा, राजेश जायसवाल, अश्वनी मौर्या, सूरज विश्वकर्मा, देवंत मौर्या, अनिल सिंह, अभिषेक सिंह, संजय राम, दीपक केसरी, रवि मिश्रा और पवन त्रिपाठी शामिल रहे।

Latest News

गरीब की मड़ई में फिर धधकी आग, रोजी-रोटी पर अराजक तत्वों का वार

चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के इटवां गांव निवासी मुनीर अंसारी की मिश्रपुरा पुल के समीप स्थित मड़ई में सोमवार...

More Articles Like This