हिंदी पखवाड़े में गूंजा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता का संदेश

Must Read

सकलडीहा, चंदौली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंदौली के निर्देशानुसार सोमवार को सकलडीहा क्षेत्र में पी.एल.वी. की ओर से हिंदी पखवाड़े के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को हिंदी भाषा के महत्व, इसके प्रचार-प्रसार तथा दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए जागरूक किया गया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक सलाह और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई। विशेष रूप से जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को उनके कानूनी अधिकारों तथा न्याय प्राप्त करने के लिए उपलब्ध सहायता के बारे में बताया गया।पी.एल.वी. ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि शासन, कानून और नागरिकों के अधिकारों की जानकारी आमजन तक सरल भाषा में पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। कार्यक्रम में हिंदी पखवाड़े के प्रचार-प्रसार के लिए बैनर का प्रयोग किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ आमजन को उनके विधिक अधिकारों और निःशुल्क विधिक सेवाओं से जोड़ना रहा।

Latest News

ट्रेन में शराब की खेप बरामद, एक पुरुष समेत 9 महिलाएं गिरफ्तार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर। ऑपरेशन सतर्क के तहत सीपीडीएस टीम डीडीयू, आरपीएफ और जीआरपी भभुआ रोड की संयुक्त टीम...

More Articles Like This