क्षतिग्रस्त सड़क पर ओवरलोड डंपर पलटा, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान

Must Read

पड़ाव। पड़ाव चौराहे से अवधूत भगवान राम समाधि स्थल जाने वाले मार्ग पर गुरुवार देर रात आईडीबीआई बैंक के समीप गिट्टी लदा 14 चक्का डंपर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि घटना देर रात हुई और सड़क पर आवागमन कम था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।स्थानीय लोगों के अनुसार सुजाबाद होते हुए अवधूत भगवान राम समाधि स्थल जाने वाला यह प्रमुख मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। बारिश के कारण सड़क के गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे भारी वाहनों के लिए खतरा बढ़ गया है। बताया गया कि सीवर पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई की गई थी, लेकिन इसके बाद सड़क की समुचित मरम्मत नहीं कराई गई।रात में नो-एंट्री खुलने के बाद इस मार्ग से बालू, गिट्टी, सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्री लदे भारी वाहन गुजरते हैं। गुरुवार देर रात जलभराव के कारण डंपर चालक को सड़क पर बने गड्ढे का सही अंदाजा नहीं हो सका और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर गिट्टी फैल गई।स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This