डीडीयू मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ

Must Read

पीडीडीयू नगर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान का शुभारंभ किया गया। मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। मंडल के विभिन्न स्टेशनों और कार्यस्थलों पर भी रेलकर्मियों ने स्वच्छता का संकल्प लिया।
शपथ के दौरान प्रत्येक वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान करने, स्वयं गंदगी न करने और दूसरों को भी गंदगी न करने देने का संकल्प लिया गया। डीआरएम ने कहा कि स्वच्छता को केवल शपथ तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि इसे कार्यस्थल और दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है।
उन्होंने रेलकर्मियों से अपने कार्यस्थलों को स्वच्छ रखने और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभागिता; स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ है। इस दौरान रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान के साथ जागरूकता कार्यक्रम, श्रमदान, मैराथन, साइक्लोथॉन और अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सफाईमित्रों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This