अंतिम संस्कार में शामिल होने आया युवक गंगा में डूबा, तेज बहाव के चलते तलाश में जुटी पुलिस

Must Read

चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के स्थानीय गंगा तट पर शुक्रवार शाम अंतिम संस्कार में शामिल होने आया 30 वर्षीय युवक स्नान करते समय गंगा के तेज बहाव में डूब गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार चंदौली कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी उदल राम की पत्नी का शुक्रवार को बीमारी के चलते निधन हो गया था। परिजन व ग्रामीण बलुआ घाट पर अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे थे। अंतिम संस्कार के बाद सुल्तानपुर निवासी लवकुश पुत्र बेचन राम गंगा में स्नान करने लगा। इसी दौरान तेज बहाव के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे आगे जाने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में चला गया। सूचना मिलने पर बलुआ पुलिस मौके पर पहुंची और प्राइवेट गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। तेज बहाव के कारण काफी प्रयास के बावजूद देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका।बलुआ थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि युवक की तलाश कराई गई है। अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। तलाश का प्रयास जारी है और आसपास के ग्रामीणों को भी सूचना दी जा रही है।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This