चंदौली: नियामताबाद दक्षिणी मंडल में सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर बैठक, कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

Must Read

चंदौली। सेवा पखवाड़ा के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर नियामताबाद दक्षिणी मंडल में कार्यशाला एवं बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री काशीनाथ सिंह एवं जिला मंत्री श्री बृजेश कुमार बिंद के साथ मंडल अध्यक्ष एवं मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में नियामताबाद दक्षिणी मंडल अध्यक्ष ने अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सेवा पखवाड़ा के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की। साथ ही कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना को पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। अभियान के दौरान स्वच्छता, जनसेवा, सामाजिक जागरूकता सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी सहयोग, समन्वय और पूरी सक्रियता के साथ कार्य करते हुए सेवा पखवाड़ा के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया गया।लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This