चंदौली: गोवंश तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार, पुलिस टीम पर पिकअप चढ़ाने का प्रयास

Must Read

चंदौली। अलीनगर पुलिस ने पचफेड़वा रिंग रोड पर चेकिंग के दौरान गोवंश तस्करी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वाराणसी की ओर से चंदौली आ रहे पिकअप सवारों ने पुलिस टीम को देखकर वाहन रोकने के बजाय पुलिसकर्मियों पर चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पिकअप संख्या UP65LT5475 को कब्जे में ले लिया।

तलाशी के दौरान पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक बांधकर लादे गए दो गोवंश बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आयुष महतो और सिपुल सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों गोवंश को वाराणसी से बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आरोप लगाया है कि गोवंश को वध के लिए ले जाने की तैयारी थी। पूछताछ में तस्करी से मिलने वाली रकम वाहन स्वामी के साथ बांटने की बात भी सामने आई है।

मामले में अलीनगर थाने में गोवध निवारण अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This