चंदौली में मंगलवार को आंगनबाड़ी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में राज्यसभा सांसद श्रीमती साधना सिंह और जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। जिले की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और स्वस्थ हुए बच्चों के अभिभावकों को सम्मानित किया गया। राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सामाजिक व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि कुपोषण के खिलाफ अभियान और शिशु-मातृ देखभाल में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।विभिन्न ब्लॉकों में भी नियुक्ति पत्र और सम्मान प्रमाण पत्र वितरित किए गए। नियामताबाद में विधायक रमेश जायसवाल, चकिया में विधायक कैलास आचार्य की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।


