झपकी बनी हादसे की वजह, NH-19 पर खड़े ट्रक में कंटेनर ने मारी जोरदार टक्कर

Must Read

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-19 पर मंगलवार देर रात आरटीओ ऑफिस के पास तेज रफ्तार कंटेनर सड़क किनारे खड़े खाली ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे में कंटेनर चालक को हल्की चोटें आईं। बताया जा रहा है कि चालक को अचानक झपकी आने से कंटेनर अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा भिड़ा। सूचना पर लौंदा चौकी प्रभारी आशुतोष गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल चालक को अस्पताल भेजा।पुलिस के अनुसार हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This