पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, ठेला-खोमचा व ई-रिक्शा हटाए

Must Read

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में गुरुवार को यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। सीओ यातायात कृष्ण मुरारी शर्मा के नेतृत्व में सड़क किनारे गलत तरीके से लगाए गए ठेला-खोमचा तथा खड़े ऑटो और ई-रिक्शा हटाए गए।अभियान के दौरान दुकानदारों, ठेला-खोमचा संचालकों और वाहन चालकों को सड़क पर अतिक्रमण व गलत पार्किंग न करने की सख्त हिदायत दी गई। यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि गलत तरीके से वाहन खड़े होने और सड़क पर अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था।पुलिस ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण या गलत पार्किंग पाए जाने पर जुर्माने के साथ चालान की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार नगर में यातायात व्यवस्था सुचारु होने तक अभियान लगातार जारी रहेगा।

Latest News

चन्दौली में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, लोकनृत्य और लोकगीत में चहनियां ब्लॉक प्रथम

चन्दौली। कृषि विज्ञान केंद्र बिछियां में गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जिला...

More Articles Like This