Home उत्तरप्रदेश बीएसए ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए जरूरी...

बीएसए ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

0
28

चंदौली, 19 अगस्त। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) सकलडीहा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर, पठन-पाठन, भोजन की गुणवत्ता और छात्राओं की आवासीय व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान बीएसए ने छात्राओं से सीधे बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, शिक्षा के स्तर और खान-पान की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। छात्राओं ने विद्यालय के शैक्षणिक माहौल और खान-पान की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

मौके पर बीएसए ने वार्डेन एवं विद्यालय प्रशासन को साफ-सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने निर्देश दिया कि छात्राओं को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल, गुणवत्तापूर्ण भोजन, फल एवं दूध उपलब्ध कराया जाए। साथ ही छात्राओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने शिक्षकों को पठन-पाठन की गुणवत्ता में और सुधार लाने तथा विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने को कहा। बीएसए ने कहा कि छात्राओं को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here