किसान दिवस पर किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

Must Read

चंदौली, 19 अगस्त। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में मासिक किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे किसानों ने कृषि, सिंचाई, बिजली आपूर्ति सहित अन्य समस्याओं और सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा।

जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्राप्त प्रार्थना पत्रों और शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने नहरों के टेल तक पर्याप्त पानी पहुंचाने तथा कृषि कार्यों के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अभियंताओं को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, उप निदेशक कृषि, जिला उद्यान अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिशासी अभियंता सहित संबंधित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This