चंदौली: ऑटो में सवारी बैठाकर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी बरामद

Must Read

चंदौली। मुगलसराय पुलिस ने ऑटो में सवारी बैठाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट का रियलमी 6i मोबाइल फोन और 500 रुपये नकद बरामद किए हैं। घटना 15 अगस्त की रात की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र निवासी महेश पाल मुगलसराय रेलवे स्टेशन से पड़ाव जाने के लिए ऑटो में सवार हुए थे। आरोप है कि ऑटो चालक और उसके साथी ने निर्धारित रास्ते से हटकर उन्हें महादेवपुर के पास रिंग रोड पर ले गए। वहां दोनों ने मोबाइल फोन और पर्स में रखे 2,500 रुपये छीन लिए। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए दोनों मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर मुगलसराय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने 16 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर चंधासी-हरिशंकरपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर कुनाल आलम (21) निवासी काली महाल, मुगलसराय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

पुलिस के अनुसार, दोनों ने लूट की रकम आपस में बांटने और मोबाइल फोन बेचने की योजना बनाई थी, लेकिन इससे पहले ही कुनाल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This