चंदौली: पचफेड़वा में एनएच-19 पर जलभराव, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

Must Read

चंदौली। नियामताबाद क्षेत्र के पचफेड़वा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (एनएच-19) पर बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव हो गया है। हाईवे पर पानी जमा होने से वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव ने हाईवे की जल निकासी व्यवस्था की खामियों को भी उजागर कर दिया है।

सड़क पर पानी जमा होने के कारण कई स्थानों पर सड़क की वास्तविक स्थिति स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद हर बार हाईवे पर जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है।

स्थानीय निवासी रमेश, शंकर, प्रमोद, विनय, रोहित और विकास ने बताया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। लोगों ने संबंधित विभाग से नालियों की सफाई कराने और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

क्षेत्रवासियों ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और संबंधित अधिकारियों से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है तथा राहगीरों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This