चंदौली: राष्ट्रीय एकता शपथ के साथ सरदार पटेल की जयंती का स्मरण, पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित

Must Read

रिपोर्टर — रघु बिंद
चंदौली। माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के दिशा-निर्देशों एवं लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी चंदौली श्री चंद्रमोहन गर्ग जी के आदेशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन चंदौली में राष्ट्रीय एकता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में जिला परियोजना अधिकारी (DPO) चंदौली श्री दर्शन निषाद ने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर DPO दर्शन निषाद ने कहा कि यह उनके जीवन का ऐतिहासिक और यादगार पल है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की भावना को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।

वहीं, एसपी चंदौली श्री आकाश पटेल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों से राष्ट्रीय एकता शपथ के प्रत्येक शब्द को अपने जीवन के हर पहलू में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति समर्पण ही बेहतर कार्य प्रदर्शन और सकारात्मक परिणाम का मूलमंत्र है।

इस अवसर पर DPO दर्शन निषाद की सराहना करते हुए कहा गया कि उन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम ने पुलिस विभाग में राष्ट्रीय एकता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना को और मजबूत किया।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This