चंदौली: अलीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवती और नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार

Must Read

रिपोर्ट: मोहम्मद अफ़ज़ल

चंदौली अलीनगर थाना क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। महिलाओं और नाबालिगों से जुड़े अपराध के मामलों में अलीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहला मामला 27 वर्षीय युवती से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि मुगलसराय के पटेल नगर निवासी राहुल गुप्ता ने उसे शादी का झांसा देकर करीब 10 वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया।

आरोप है कि जब युवती ने राहुल से शादी करने के लिए दबाव बनाया तो उसने विवाह करने से इनकार कर दिया। शिकायत मिलने के बाद अलीनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और आरोपी राहुल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, दूसरे मामले में 16 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोप में 22 वर्षीय हर्ष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध के मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जा रही है। दोनों मामलों में पुलिस की विवेचना जारी है।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This