Home उत्तरप्रदेश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

0
10

चंदौली। माननीय कार्यकारी जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली श्री अशोक कुमार XI के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव श्रीमती निकिता गौड़ ने शनिवार को जिला कारागार वाराणसी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जेलर सुरेश बहादुर सिंह, डिप्टी जेलर शिवपूजन मिश्रा, सत्यम मिश्रा सहित जेल का अन्य स्टाफ मौजूद रहा। सचिव ने महिला एवं पुरुष बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। महिला बंदियों ने किसी प्रकार की समस्या नहीं होने की बात बताई।
इसके बाद जेल अस्पताल का निरीक्षण कर बंदियों के इलाज और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली गई। सचिव ने चिकित्सकों को निर्देश दिया कि बंदी मरीजों को समय से दवाएं उपलब्ध कराई जाएं और उनके उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
सचिव ने जेल की पाकशाला का भी निरीक्षण किया तथा भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। महिला बंदियों से उनकी समस्याओं के साथ ही उनके साथ रह रहे बच्चों की शिक्षा के संबंध में भी जानकारी ली गई।
इस दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई। सचिव ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि कानूनी सहायता लेने के इच्छुक बंदियों की सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराई जाए, ताकि पात्र बंदियों को आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here