चंदौली: दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज, शिव मंदिर में हुआ भूमिपूजन

Must Read

चहनियां। नागपंचमी के पर्व पर मंगलवार को दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ किया गया। चहनियां स्थित शिव मंदिर परिसर में छात्र (सृजन परिवार) संगठन की ओर से विधि-विधान से भूमिपूजन के बाद झंडा फहराया गया। क्षेत्रीय विद्वान ब्राह्मणों ने गाजे-बाजे के साथ मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन संपन्न कराया।

चहनियां में छात्र (सृजन परिवार) संगठन की ओर से पिछले 28 वर्षों से दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी महोत्सव के आगाज के लिए नागपंचमी के शुभ अवसर पर शिव मंदिर परिसर में क्षेत्रीय पुरोहितों की मौजूदगी में योगेंद्र मिश्रा, विजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, डॉ. अजय सिंह और रामजी मोदनवाल ने संकल्प लेकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ झंडा फहराया गया।

संगठन के कोषाध्यक्ष जयशंकर जायसवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी दुर्गा पूजा महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। महोत्सव को लेकर तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं।

इस अवसर पर गोपाल गुप्ता, पूर्व प्रधान सरिद्वार यादव, शिवलाल जायसवाल, आनंद सिंह, कल्याण गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, संजय गुप्ता, राजू विश्वकर्मा, प्रिंस मिश्रा, राजन सैनी, आलोक जायसवाल, चंदन विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest News

20 साल से विकास की राह देख रहा मछरिया हसनपुर, बदहाल रास्तों से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

चंदौली। ग्राम सभा मछरिया हसनपुर में सड़क और रास्तों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई...

More Articles Like This