चंदौली। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नगर पालिका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजीव कुमार सिंह ने एनसीसी कैडेटों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण के बाद एनसीसी कैडेटों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली नगर पालिका इंटर कॉलेज से शुरू होकर कसा महल होते हुए नगर पालिका परिषद जीटी रोड पहुंची। इसके बाद रैली वापस नगर पालिका इंटर कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और देशभक्ति का संदेश दिया गया।इस अवसर पर 91 यूपी एनसीसी बटालियन के डॉ. अशोक कुमार त्रिपाठी सहित विद्यालय के अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद किया।कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।


