चक्रवाती तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे डीएम, जल्द मुआवजा देने के निर्देश

Must Read

चंदौली। चक्रवाती तूफान से जिले में फसलों और अन्य परिसंपत्तियों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर नुकसान की जानकारी ली और प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल सर्वे कराने के निर्देश दिए।डीएम ने सभी एसडीएम, तहसीलदारों और लेखपालों को संयुक्त रूप से गांवों में जाकर फसल, मकान और अन्य संपत्तियों को हुए नुकसान का सटीक आकलन करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी पात्र प्रभावित व्यक्ति सरकारी सहायता से वंचित न रहे।जिलाधिकारी ने कहा कि सर्वे पूरा होते ही पात्र किसानों और प्रभावितों के खातों में निर्धारित मुआवजा राशि जल्द भेजी जाए। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन उनके साथ है और जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Latest News

चन्दौली में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, लोकनृत्य और लोकगीत में चहनियां ब्लॉक प्रथम

चन्दौली। कृषि विज्ञान केंद्र बिछियां में गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जिला...

More Articles Like This