निर्माणाधीन अपार्टमेंट में गार्ड की संदिग्ध मौत, शव रखकर प्रदर्शन

Must Read

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)। न्यू महाल स्थित निर्माणाधीन अपार्टमेंट में गार्ड शेखर चौहान (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सोमवार को परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव को आलूमिल के पास चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रखकर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया।परिजनों के मुताबिक शेखर करीब डेढ़ वर्ष से अपार्टमेंट में गार्ड की नौकरी कर रहा था। रविवार देर शाम वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।परिजनों ने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। मृतक की भाभी सोनिया सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की गुहार लगाई।सूचना पर एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, सीओ अरुण कुमार सिंह समेत मुगलसराय और अलीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया।मुगलसराय कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह के अनुसार, प्रथम दृष्टया युवक के गिरने से घायल होने की बात सामने आई है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।

Latest News

दीपावली पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

चंदौली। दीपावली के अवसर पर चंदौली पुलिस ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। CEIR पोर्टल की मदद से...

More Articles Like This