ट्रैक पर 34 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

Must Read

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के छित्तमपुर गांव के समीप डीडीयू-वाराणसी रेलखंड पर गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर करीब 34 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव रेलवे पोल संख्या 757 के पास मिला।सूचना मिलते ही रेलवे चौकी पुलिस और आरपीएफ व्यास नगर की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक चलती ट्रेन से गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हुई। हालांकि हादसा किस ट्रेन से और किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी है और परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घटना को लेकर पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र और रेलखंड से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

Latest News

दीपावली पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

चंदौली। दीपावली के अवसर पर चंदौली पुलिस ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। CEIR पोर्टल की मदद से...

More Articles Like This