काली पूजा एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन, अश्विनी शुक्ला ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी

Must Read

दुल्हीपुर। क्षेत्र में नवयुवक मंगल दल के तत्वावधान में मां काली पूजा एवं विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां काली के दर्शन-पूजन किए और परिवार की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ मां काली की आराधना की गई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के लोगों एवं दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। मां काली के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होता रहा।कार्यक्रम की आयोजन संबंधी प्रमुख जिम्मेदारी समाजसेवी अश्विनी शुक्ला ने संभाली। उनके नेतृत्व एवं सहयोग से धार्मिक आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया गया। आयोजन को सफल बनाने में नवयुवक मंगल दल के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।इस अवसर पर आयोजकों ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। धार्मिक आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का संदेश देखने को मिला।

Latest News

पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, राष्ट्रहित और जागरूक जनमत निर्माण का लिया संकल्प

वाराणसी। डाफी स्थित मैक्सवेल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, काशी प्रांत की कार्यकारिणी द्वारा...

More Articles Like This