लक्षु ब्रह्म बाबा का धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव, दंगल में पहलवानों ने दिखाए दमखम

Must Read

चहनियां। लक्ष्मनगढ़ स्थित श्री लक्षु ब्रह्म बाबा का वार्षिक पूजन एवं श्रृंगार उत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान के साथ भव्य कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें दर्जनों पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के तहत सोमवार से श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ शुरू हुआ था। मंगलवार को पाठ के समापन के बाद वेदपाठी ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार के बीच वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. योगेंद्र नाथ ओझा ने बाबा का रुद्राभिषेक और विधिवत पूजन किया।इसके बाद सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने अखाड़ा पूजन कर पहलवानों से हाथ मिलाया और कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दंगल में नामी-गिरामी पहलवानों ने जोर आजमाइश कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया और पुरस्कार जीते।इस अवसर पर डॉ. जयश्याम त्रिपाठी, राजेंद्र पांडेय, विवेक कैलाश नाथ यादव, ध्रुव मिश्रा प्रिंस, प्रताप सिंह, गोल्डीस पांडेय, सुनील सिंह, विनीत पांडेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Latest News

पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, राष्ट्रहित और जागरूक जनमत निर्माण का लिया संकल्प

वाराणसी। डाफी स्थित मैक्सवेल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, काशी प्रांत की कार्यकारिणी द्वारा...

More Articles Like This