चंदौली। पीएम पोषण योजना के तहत जिले के 1267 विद्यालयों में बच्चों को सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन के रूप में सूजी का मीठा हलवा और नमकीन उपमा वितरित किया जा रहा है। नवंबर से शुरू हुआ यह अभियान फरवरी 2027 के तीसरे सप्ताह तक चलेगा।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि बच्चों को बेहतर पोषण देने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है। पहले सप्ताह शुक्रवार को बच्चों को गर्मागर्म हलवा परोसा गया। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को योजना का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

