एसजी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Must Read

पीडीडीयू नगर। रविनगर स्थित एसजी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच दीपोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक अरुण कुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस दौरान बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्री-प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने ‘राम आएंगे’ पर सामूहिक नृत्य, ग्रीन दीपावली और राम दरबार की आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।प्रबंध निदेशक अरुण कुमार अग्रवाल ने कहा कि अंधकार असफलता नहीं, बल्कि आगे बढ़ने का अवसर है। कड़ी मेहनत से जीवन की कठिनाइयों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों से प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने की अपील की।प्रधानाचार्य प्रशांत कुमार तिवारी ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान के प्रकाश से जीवन का अंधकार मिटाने का त्योहार है। उन्होंने पटाखों से सावधानी बरतने और सुरक्षित दीपावली मनाने की सलाह दी।कार्यक्रम के अंत में मधु मित्तल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Latest News

दीपावली पर चंदौली पुलिस ने 111 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

चंदौली। दीपावली के अवसर पर चंदौली पुलिस ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। CEIR पोर्टल की मदद से...

More Articles Like This