चकिया। सिकंदरपुर स्थित एसआरबीएस संस्थान में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव ‘स्पंदन-11’ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी चंदौली आकाश पटेल और विशिष्ट अतिथि सीडीओ आर. जगत साईं मौजूद रहे।समारोह में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के मेधावी विद्यार्थियों को चेक, स्मृति-चिह्न और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, गायन और नाटक की शानदार प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय पर्वों और धार्मिक परंपराओं पर आधारित कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे।इस दौरान महान कलाकार धर्मेंद्र और आशा भोसले की स्मृति में प्रस्तुत गीतों ने लोगों को भावुक कर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव भूषण सिन्हा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर संस्थान की उपलब्धियों की जानकारी दी।अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के साथ उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। कार्यक्रम में संस्थान के एमडी छत्रबली सिंह, श्याम जी सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

